Ad Code

Responsive Advertisement

सुंदरकाण्ड पाठ करने के ये है चमत्कारी फायदे।।

 


भारत में सनातन धर्म के कई लोग हर मंगलवार को सुंदरकाण्ड का पाठ करते है। सुंदरकाण्ड का पाठ करने से कई फायदे मिलते है। वैसे सुंदरकाण्ड का पाठ खुद ही करना चाहिए। लेकिन इस नही हो सके तो जो लोग सुंदरकाण्ड का पाठ करते है उन्हें सप्ताह में एक बार घर बुलाकर पाठ करवाना चाहिए। महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण पर आधारित तुलसीकृत महाकाव्य राम चरित मानस का पंचम सोपान है सुंदरकाण्ड।  सुंदरकांड में रामदूत, पवनपुत्र हनुमान का यशोगान किया गया है। 

आओ जानते है सुंदरकाण्ड का पाठ करने के चमत्कारिक लाभ.... 



1. सुंदरकाण्ड का पाठ सभी मनोकामनाओ को पूर्ण करने वाला माना गया है। किसी भी प्रकार की परेशानी या संकट हो, सुंदरकाण्ड के पाठ से यह संकट तुरन्त ही दूर हो जाता है। 

2. सुंदरकाण्ड के पाठ से भूत, पिशाच, यमराज, शनि , राहु, केतु, ग्रह-नक्षत्र आदि सभी का भय दूर हो जाता है। 


3. हनुमानजी के सुंदर काण्ड पाठ सप्ताह में एक बार जरूर करना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र, ज्योतिष के अनुसार भी विषम परिस्थितियों सुंदर काण्ड करने की सलाह दी जाती है। 


4. जीवन मे किसी प्रकार की कोई भी समस्या उत्पन्न होती है तो आप संकल्प लेकर लगातार सुंदरकाण्ड का पाठ करे। सुंदरकाण्ड पाठ से एक नही अनेक सैकड़ों समस्याओं का समाधान तुरन्त मिलने लगता है। 


5. श्रीराम चरित मानस को रचने वाले गोस्वामी तुलसीदास के अनुसार हनुमानजी को जल्द प्रसन्न करने के लिए सुंदरकाण्ड का पाठ एक रामबाण उपाय है , सुंदरकाण्ड करने वालो के जीवन मे खुशियों का संसार होता है, और आपका जीवन से सुखमय होता है। 


6. सुंदरकाण्ड करने वाले व्यक्ति के अंदर सकारात्मक और विचारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है, वह व्यक्ति किसी भी कार्य मे अपनी रुचि दिखाता है तो उसमें सकारात्मक परिणाम मिलते है। 


7. सुंदरकाण्ड का पाठ करने से व्यक्ति के मन से भय दूर जाता रहता है,और आत्मविश्वास व इच्छाशक्ति प्रबल होने लगती है। 


8. साप्ताहिक पाठ करने से गृहक्लेश दूर होता है और परिवार में खुशियां बढ़ती है। 


9. नियमित पाठ करने से कंजरता और रोग से छुटकारा मिलता है। 


10. हनुमानजी की भक्ति करने और नियमित सुंदरकाण्ड पाठ करने से व्यक्ति जीवन के हर क्षेत्र में सफलता से आगे बढ़ता है। 



Post a Comment

0 Comments

Close Menu