Ad Code

Responsive Advertisement

फैसला उत्तर प्रदेश सरकार : 100 दिन में भर्ती होंगे 10 हजार पुलिस कर्मी

 



मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस विभाग में 100 दिनों में कम से कम 10 हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती करने का निर्देश दिया है। उन्होंने सभी तहसील मुख्यालय पर फायर सर्विस की स्थापना का कार्य भी 100 दिनों में पूरा करने को कहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस विभाग द्वारा चैत्र नवरात्र के पहले दिन दो अप्रैल को महिला सुरक्षा के सम्बंध में विशेष अभियान चलाया जाए। 


मुख्यमंत्री गुरुवार को देर शाम गृह विभाग की 100 दिनों की कार्य योजना पर आधारित प्रस्तुतिकरण देख रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस विभाग द्वारा चैत्र नवरात्र के पहले दिन से ही महिला सुरक्षा के संबंध में विशेष अभियान चलाया जाए। 

सभी स्कूल, कॉलेज में एंटी रोमियो स्वार्ड को सक्रीय किया जाए। बाजारों और भीड़ वाले इलाकों में शाम को पुलिस पैदल गश्त करें। 10 अप्रैल से प्रदेश में मिशन शक्ति के कार्यकर्मो की शुरुआत होगी। 


पुलिस विभाग में 5381 नए पदों को मंजूरी 

मुख्यमंत्री के निर्देश पर शासन ने शुक्रवार वो पुलिस विभाग की विभिन्न इकाइयों में 5381 नए पदों को मंजूरी दी है। राजपत्रित श्रेणी 86 व अराजपत्रित श्रेणी के 5295 पद शामिल है। ये पद साइबर क्राइम , फोरेंसिक साइंस सोशल मीडिया , STF, ATS आदि के लिए है। यह जानकारी अपर मुख्यालय सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने दी।।

Post a Comment

0 Comments

Close Menu