Ad Code

Responsive Advertisement

मोटापा कम करने के रामबाण उपाये।। पेट हो जाएगा बिल्कुल फिट।।


 दोस्तो मोटापा आजकल हर किसी की समस्या बन चुका है। हद से ज्यादा मोटा होना भी एक तरह का अभिशाप है। जिससे हर कोई निकलना चाहता है। अगर मैं आपसे पूछती हूं कि मोटी तोंद किसको पसंद है तो आप सभी का एक ही उत्तर होता कि मोटी तोंद किसी को पसंद नही है। आवश्यकता से अधिक मोटापा बीमारियाँ लेकर आता है, साथ ही साथ आदमी या औरत दोनों की पर्सनेलिटी भी खराब करता है। 

आज हम आपके लिए मोटापा कम करने के रामबाण इलाज लेकर आये है, जिसे अपना कर आप अपने आपको बिल्कुल फिट रख सकते है। 
आइये जानते है-:

1. सेब का सिरका:- सेब का सिरका एक गिलास पानी मे मिलाकर पीने से मोटापा घटता है। सेब का सिरका औऱ सफेद सिरका, एसिटिक एसिड के बहुत अच्छे स्रोत है। यह सूजन विरोधी व मोटापा विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा देता है, जिससे मोटापा कम होता है।

2. इलाइची:- दो इलाइची रात को सोते समय खाकर गर्म पानी पीने से मोटापा कम होता है। इसमें मौजूद पोटेशियम, मैग्नीशियम विटामिन बी1, बी6 और विटामिन सी वजन घटाने का कार्य करते है। इलाइची पेट पर जमा फैट को कम करती है। साथ ही इलाइची सेक्स पावर भी बढ़ाती है।

3. ग्रीन टी :- ग्रीन टी का रोजाना सेवन करने से मोटापा कम करने मे काफी हद तक मदद मिलती है। साथ ही यह वजन को नियंत्रित रखती है। ग्रीन टी में केटकिन और कैफीन नामक साल्ट होते है। ये दोनों मोटापा कम करने में अपनी अहम भूमिका निभाते है। 

4. अश्वगंधा :- अश्वगंधा के दो पत्तो का पेस्ट बनाकर सुबह गरम पानी के साथ लेने से मोटापा कम होता है। अश्वगंधा कोलेस्ट्रॉल को कम करता है जिससे शरीर का मोटापा अपने आप कम हो जाता है। अश्वगंधा मोटे आदमियों के लिए अमृत का काम करता है। 

5. दाल चीनी :- एक गिलास पानी मे 3-6 ग्राम दालचीनी पाउडर डालकर पकाये, आधा गिलास पानी रहने तक पकाते रहे। गुनगुना होने पर छानकर एक चम्मच शहद मिला ले। सुबह काली पेट व रात को सोने से पहले पिये। दालचीनी मोटापा कम करने में बहुत मदद करता है।

6. निम्बू और शहद :- एक गिलास गर्म पानी मे निम्बू का रस मिलाकर उसमे एक चम्मच शहद मिलाकर पीने से मोटापा कम होता है। निम्बू का रस व शहद वजन कम करने के प्रसिद्ध उपाय है। निम्बू में मौजूद विटामिन सी मोटापे को ऑक्सीडेशन करने में मदद करता है और शहद चर्बी को घटाता है। 

7. अदरक और शहद :- 30 ml अदरक के रस में 2 चम्मच शहद मिलाकर पीने से मोटापा कम होता है। अदरक और शहद शरीर की चयापचय क्रिया को बढ़ाकर कर अतरिक्त वसा को जलाने का कार्य करते है। अदरक अधिक भूख लगने की समस्या को भी दूर करता है व पाचन क्रिया को भी बढ़िया करता है। इस काम को सुबह खाली पेट व रात को सोने से पहले कर लेना चाहिए। 

8. सौंफ :-  1 चम्मच सौंफ के पाउडर को गर्म पानी मे अच्छे से मिलकर पीने से मोटापा कम होता है। यह काम दिन में दो बार खाना खाने से पहले करना है। सौंफ का पाउडर मोटापा कम करने में काम किये जाते है।  क्योंकि इसमें डाइयूरटिक होते है। सौंफ खाने को पचाने का भी कार्य करती है। 

9. पत्तागोभी :- पत्तागोभी खाने में ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करे। इसे उबालकर या सलाद में ज्यादा उपयोग कर सकते है। इसमें मौजूद टेरटेरिक एसिड शरीर मे मौजूद कार्बोहाइड्रेट को चर्बी में परिवर्तित नही होने देता। इसलिए वजन कम करने में बहुत ही मददगार है। 



आशा करती हूँ मेरे द्वारा दी गयी जानकारी आपको पसंद आई होगी। इस तरह की जानकारी आगे भी मिलती रहेगी, बस आप हमारे साथ ऐसे ही जुड़े रहे। किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए आप कमेंट कर सकते है, आपकी पूरी सहायता की जाएगी, धन्यवाद।।

Post a Comment

0 Comments

Close Menu