Ad Code

Responsive Advertisement

झटका: अब EPFO देगा इतना कम ब्याज

 

वित्तीय वर्ष 2021-2022 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि यानी (EPFO) जमा पर ब्याज दर घट गयी है। ये पिछले वित्तीय वर्ष की 8.5 प्रतिशत की दर से घटाकर 8.1 प्रतिशत पर पहुच गयी है। आंकड़ो के मुताबिक, यह ब्याज दर पिछले 40 सालों में सबसे निचले पायदान पर पहुँच गयी है।


इससे पहले सबसे कम ब्याज दर 8 प्रतिशत 1977-1978 में थी। इसके एक साल बाद यानी 1978-1979 में ब्याज दर 8.25 प्रतिशत थी। EPFO ने 31 मार्च को समाप्त हो रहे चालू वित्तीय वर्ष के लिए ब्याज दर करीब पांच करोड़ सदस्यों के लिए तय की। EPFO की निर्णय लेने वाली शीर्ष संस्था सेन्ट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) की शनिवार को बैठक हुई। जिसमे ब्याज दर 8.1 प्रतिशत रखने का फैसला लिया गया। EPFO के पास जमा धन पर उसकी आय के आधार पर ब्याज दर तय होती है। जमाराशि 13 प्रतिशत जबकि ब्याज से आय 8 प्रतिशत बढ़ी है।

Post a Comment

0 Comments

Close Menu