Ad Code

Responsive Advertisement

ये है भारत के 10 सबसे अमीर आदमी ।।

 वैसे तो भारत मे अमीर आदमियों की कमी नही है लेकिन आज हम जिनके बारे में बताने जा रहे है, वो भारत के टॉप 10 में आते है। जिनके पास पैसा रखने तक कि भी जगह नही है। आइये जानते है भारत के सबसे अमीर आदमी के बारे में और इनकी सम्पत्ति के बारे में... 


1. मुकेश अंबानी



मुकेश अंबानी भारत के सबसे अमीर आदमी में से एक है, जो 2021 कि फोब्स लिस्ट में पहले स्थान पर है। तीन सबसे अमीर भारतीयों की संपत्ति में कुल मिलाकर 100 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है।  मुकेश अम्बानी आज भी एशिया के सबसे अमीर आदमी है। ये स्थान इनका सालो से बरकरार है। मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति  84.5 अरब डॉलर की है।


2. गौतम अडानी

 
गौतम अडानी सूची में दूसरे नम्बर पर है,  इनकी कुल संपत्ति 50.5 अरब डॉलर है। 2020 में कोरोना काल मे इनकी संपत्ति 5 गुना बढी है। उनकी कुल आय में बढ़ोतरी की वजह उनकी कंपनियों के शेयर में बड़ा उछाल है। जिसमे अडानी एंटरप्राइजेज और अडानी ग्रीन एनर्जी शामिल है। 


3. शिव नाडर 


शिव नाडर सूची में तीसरे नम्बर पर है। इनकी कुल सम्पति 23.5 अरब डॉलर है। ये पिछले साल जुलाई में 9.9 अरब डॉलर की रेवन्यू वाली कंपनी HCL के चेयरमैन पद से हट गए थे। अब HCL कंपनी की चेयरमैन इनकी बेटी रोशनी नाडर मल्होत्रा है। 


4.राधाकृष्ण दमानी


राधाकृष्ण दमानी सूची में चौथे नम्बर बने हुए है। राधाकृष्ण दमानी की कुल संपत्ति 16.5 अरब डॉलर है। उनकी लिस्टेड सुपरमार्केट चैन एवेन्यू सुपरमार्ट्स देश भर में 225 स्टोर को चलती है। 


5. उदय कोटक 


उदय कोटक सूची में पांचवें नम्बर पर है। एक बैंक कोटक महिंद्रा देश के चार बड़े निजी बैंक में से एक है। भारत के सबसे अमीर बैंकर की कुल संपत्ति 15.9 अरब डॉलर है। 


6. लक्ष्मी मित्तल 


लक्ष्मी मित्तल सूची में छठे नम्बर पर है। इनकी कुल संपत्ति 14.9 अरब डॉलर है।


7. कुमार मंगलम बिरला 


कुमार मंगलम बिड़ला सूची में सातवें नम्बर पर आते है। इनकी कुल संपत्ति 12.8 अरब डॉलर है। 


8. सायरस पूनावाला 


सायरस पूनावाला सूची में आठवें नम्बर पर आते है। इनकी कुल संपत्ति 12.7 अरब डॉलर है।


9. दिलीप सांघवी 


दिलीप सांघवी सूची में नौंवे नम्बर पर आते है। इनकी कुल संपत्ति 10.9 अरब डॉलर है। 


10. सुनील मित्तल 


सुनील मित्तल सूची में दसवें नम्बर पर आते है। इनकी कुल संपत्ति 10.5 अरब डॉलर है। सुनील मित्तल भारती टेलीकॉम के मालिक है। 


आशा करती हूं मेरे द्वारा दी गयी जानकारी आपको पसंद आई होगी। आगे भी आपको अच्छी-अच्छी जानकारी से अवगत कराती रहूंगी। धन्यवाद

Post a Comment

0 Comments

Close Menu