Ad Code

Responsive Advertisement

दुनिया की सबसे महँगी वस्तुएं । सोने तो इनके आगे कुछ भी नही।।

 


क्या आपको पता है, सोना दुनिया की सबसे महंगी वस्तु नही है। दोस्तो दुनिया मे सोने से भी महंगी- महंगी वस्तुएं है, जिन्हें  कोई आम आदमी सपनो में भी नही खरीद सकता। दुनिया में कुछ ऐसी भी वस्तुएं है जो सोने-चांदी व हीरे से भी महंगी है, आइये जानते है कुछ ऐसी ही वस्तुओ के बारे में।




एंटीमैटर: एक ग्राम एंटीमैटर यूनिट को बेचकर विश्व के 100 छोटे देशों को खरीदे जा सकते हैं। एक ग्राम एंटीमैटर की कीमत 393.75 लाख करोड़ रुपए है। नासा के मुताबिक, एंटीमैटर धरती का सबसे महंगा मटीरियल है।

एंटीमैटर के एक ग्राम की कीमत 6.25 लाख करोड़ डॉलर है, यानी 393.75 लाख करोड़ रुपए है। एंटीमैटर दरअसल एक पदार्थ के ही समान है, लेकिन उसके एटम के भीतर की हर चीज उलटी है। एटम में सामान्य तौर पर पॉजिटिव चार्ज वाले न्यूक्लियस और नेगेटिव चार्ज वाले इलैक्ट्रोंस होते हैं, लेकिन एंटीमैटर एटम में नेगेटिव चार्ज वाले न्यूक्लियस और पॉजिटिव चार्ज वाले इलैक्ट्रोंस होते हैं। ये एक तरह का ईधन है, जिसे अंतरिक्षयान और विमानों इसका प्रयोग किया जाता है। 



केलिफोरियम: एंटीमैटर के बाद दूसरे स्थान पर कैलिफोरियम है। इसकी कीमत करीब 170.91 करोड़ रुपए प्रति ग्राम है। इसकी खोज 1950 में अमेरिका के कैलिफोर्निया में हुई थी। इसका इस्तेमाल न्यूक्लियर रिएक्टर में किया जाता है। ये एक टारगेट मटीरियल भी है, जो ट्रांसकैलिफोरियम धातु के उत्पादन में इस्तेमाल होता है। कैलिफोरियम-252 का इस्तेमाल सरवाईकल कैंसर के इलाज में भी होता है। इसका उपयोग हॉस्पिटल में भी होता है।



हीरा: हीरा पृथ्वी का एक दुर्लभ रत्न है। इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से आभूषणों में किया जाता है। एक आकलन के अनुसार, कुछ हीरे 3.2 अरब साल पुराने हैं। इनकी कीमत 34.81 लाख रुपए प्रति ग्राम है। हमेशा हीरे की पहचान गहनों से होती है। यह रत्न अपनी चमक और खूबसूरत डिजाइन के लिए लोकप्रिय है। भारत में हीरा पन्ना की खानों में पाया जाता है।



ट्रिटियम: ट्रिटियम हीरे के बाद दुनिया की चौथी सबसे महंगी वस्तुओं में से एक है। एक ग्राम ट्रिटियम की कीमत 18.9 लाख रुपए है। इसका इस्तेमाल मुख्यतः महंगी घड़ियों के निर्माण, दवा और रेडियो थेरपी में किया जाता है।



टेफिट स्टोन: टैफिट स्टोन की पहचान एक रत्न के रूप में की गई है। यह दुर्लभ रत्न लाल और बैंगनी रंग का होता है। इस पत्थर की कीमत 12.6 लाख रुपए प्रति ग्राम है। ये हीरे के मुकाबले काफी मुलायम होता है। इसीलिए इसका इस्तेमाल सिर्फ एक रत्न के रूप में किया जाता है।

आशा करती हूं, आपको मेरे द्वारा दी गयी जानकारी जानकर आपको अच्छा लगा होगा। आपको में दुनिया की ऐसी ही जानकारी उपलब्ध कराती रहूंगी।

Post a Comment

0 Comments

Close Menu